![]() |
आम आदमी पार्टी कार्पोरेटर निशा सिंह |
डिजी युगंधरा, (DgYugandhara) हिंदी प्रतिनिधी सुत्रः आम आदमी पार्टी हरियाणा की कार्पोरेटर निशा सिंह, जिनको दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की साथ नजदीकी के रूप में भी जाना जाता है।
डिजी युगंधरा के सुत्र के अनुसार इनपे, दगों की योजना करने, साजिश रचने, दंगे भड़का कर चुनाव जीतने की प्लानिंग करने तथा सरकारी अधिकारियों और आम लोगों पर दंगे और आगजनी के दोष बढ़ने के मामलों में इन्हे अदालत द्वारा दोषी पाया गया। और.. उसे 7 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। निशा सिंह के बचाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से धुरंधर वकील लगाए गए थे। लेकिन सबूत इतने ज्यादा और ठोस थे कि उन्हें भी यह मानना पड़ा कि निशा सिंह दोषी है।
डिजी युगंधरा (DgYugandhara) की जानकारी अनुसार, अब आप जरा निशा सिंह के इतिहास के बारे मेंं जान ले।
निशा सिंह ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली, उसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से एमबीए किया। इन्होंने गूगल और सीमेंस जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में बड़े पद पर काम किया था।
फिर भारत वापस आ गई, और शादीशुदा मनीष सिसोदिया से दोस्ती हो गयी, इसीलिए निशा सिंह को मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।
फिर निशा के मन में भी नेता बनने की इच्छा जाग उठी। और आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगरसेवक बन गई। नगरसेवक बनने के बाद इनके मन में विधायक बनने की महत्वकांक्षा ने जन्म लिया और फिर इन्होंने विधायक बनने के लिए अपने इलाके में दंगा भड़काने की योजना रची। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दंगा भड़क नहीं पाया, सिर्फ पत्थरबाजी और छोटी मोटी आगजनी हुई जिसे नियंत्रीत कर लिया गया, लेकिन कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
उस दरम्यान इनकी कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल, और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सबुतोंके के साथ ही 30 गवाहों के बयान के आधार पर इन्हें दोषी पाया गया है। डिजी युगंधरा (DgYugandhara) द्वारा मिली जानकारी।
If you have any query, please let me know.